कानपुर 6 अप्रैल 2018 (विशाल तिवारी) भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं गर्म लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूर्यदेव की तपिश के चलते आम जनजीवन जैसे ठहर सा गया है। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। हर कोई आंखों पर चश्मा और धूप से बचाव के लिए छाता लगाये दिखाई दे रहा है। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे प्रदेश में सामान्य तौर पर मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि अगले चौबीस से अड़तालीस घण्टों में मौसम में फेरबदल होने के आसार हैं। हल्की बारिश होने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। गर्मी के साथ शुरू हुई धूल भरी गर्म हवाओं ने तो लोगों का जीना ही मुहाल कर दिया। सुबह 9 बजे से ही सूर्य की किरणें आग बरसाने लगती हैं। तेज गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाली धूल से सड़क पर चलने वालों का बुरा हाल है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुई भीषण गर्मी ने शाम तक लोगों को परेशान किया। वहीं गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों की संख्या बढ़ रही है। भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है।
डाक्टर आर० पी० शर्मा ने पानी को उबाल कर पीने, पानी में क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करने, सफाई रखने, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल का प्रयोग करने की सलाह दी है।
No comments:
Post a Comment