कानपुर 12 अप्रैल 2018 (विशाल तिवारी) राधे कृष्ण वेलफ़ेयर सोसाइटी के तत्वाधान में सैंकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च यात्रा बार देवी मंदिर मेला ग्राउंड से बारादेवी चौराहे पर समाप्त हुई। कानपुर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में सामान्य जाती एवं अनुसूचित जाति के मध्य एकता हेतु कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़कर कैंडल मार्च में भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू धर्म में एकता बनाये रखने को लेकर इस कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं सामान्य जातियों के बीच एकता स्थापित करना है।
कैंडल मार्च के दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद दुबे, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, अरविंद प्रताप सिंह, मंत्री कोमल गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment