कानपुर 28 अप्रैल 2018 (विशाल तिवारी) आयुध निर्माणी कानपुर में कार्यसमिति 2018-20 के चुनाव के मतदान 28 अप्रैल शनिवार को होंगे। चुनाव में समिति के 10 पदों के लिए 50 प्रत्याशी मैदान में है। 2447 कर्मचारी चुनाव में वोट देंगे। सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद 5 बजे से मतगणना होगी। आयुध निर्माणी कर्मचारी यूनियन (इंटक), मजदूर यूनियन आयुध निर्माणी (रेड ) और भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 10-10 प्रत्याशी उम्मीदवार हैं। अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के प्रयास में प्रत्येक यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य जुड़े हुए हैं। अपने-अपने मुद्दों व पूर्व के वर्षों में कर्मचारियों के हित में किए कार्य व उपलब्धियां बताकर वोटर को लुभा रहे हैं। दो वर्ष पूर्व कर्मचारी समिति के चुनाव वर्ष 2016-18 में हुए थे। कर्मचारी यूनियन (इंटक) जीते थे। संयुक्त प्रत्याशी 16 पोलिंग बूथ होंगे मतदान ऑर्डनेंस फैक्ट्री कार्यसमिति चुनाव के लिए 16 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें एक बाहरी क्षेत्र शासकीय अस्पताल है। शेष 15 बूथ फैक्ट्री के भीतरी क्षेत्र परिसर, अनुभाग में बनाए गए है। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती के बाद रात 9 बजे तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे।
ये उम्मीदवार चुनावी मैदान में कर्मचारी यूनियन के अभिषेक पाल, अर्जुन तिवारी, अवधेश नाथ तिवारी, डी भट्टाचार्य, मनीष कुमार द्विवेदी, मनीष कुमार सिंह, शशिकांत उपाध्याय, तरुण सिंह, विजय कुमार तिवारी, विनोद यादव। कर्मचारी यूनियन ने भी बाइक जुलूस निकाला और जनसंपर्क किया। सुबह सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुलूस में पहुंचे। इस मौके पर महामंत्री विनोद तिवारी अध्यक्ष प्रेम शंकर गुप्ता, सुनील यादव, आशुतोष, राजकुमार, कमलेश, दानिश इकबाल, राकेश, धीरज श्रीवास्तव, आर डी द्विवेदी, ओमकार चतुर्वेदी, ए बी सिंह, डी एस सहगल, राकेश शर्मा, शैलेंद्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय, तिलक चन्द्र,अनिल शर्मा सभी कर्मचारी यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment